Saach Pass: पांगी से चंबा के लिए वाया साच पास मार्ग बहाल, पांगी के लोगों को राहत

[ad_1]

Chamba Pangi Saach Pass Restored By Public Works Department Himachal Pradesh

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को अब वाया जम्मू-कश्मीर जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग ने वाया साच पास मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। रविवार शाम को पांगी की तरफ से लगी मशीनरी ने साच पास में पड़ी बर्फ को हटा दिया। कुछ दिन पहले साच पास में बर्फबारी होने के कारण मार्ग पर यातायात बंद हो गया था।

15 अक्तूबर के बाद साच पास को प्रशासनिक तौर पर भी बंद कर दिया जाता है, क्योंकि अक्तूबर के बाद साच पास में कभी भी बर्फबारी होने की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान में मौसम काफी अच्छा चल रहा था। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने साच पास को बहाल करवाने का फैसला लिया।

इसके लिए तीन जेसीबी मशीनों को तीन दिन पहले साच पास से बर्फ हटाने के लिए लगाया गया था। इन मशीनों ने रविवार शाम साच दर्रा यातायात के लिए बहाल कर दिया। हालांकि, शाम के बाद साच पास से वाहन चालक सफर नहीं करते। ऐसे में सोमवार को साच पास से होकर पांगी घाटी के लोग चंबा के लिए सफर कर पाएंगे।

स्थानीय निवासी चमन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, योग सिंह, पवन कुमार, राम ठाकुर और कुलदीप ने बताया कि चंबा जाने के लिए वाया जेएंडके होकर उन्हें 500 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। ऐसे में साच पास बहाल होने पर वह 172 किलोमीटर की दूरी तय कर चंबा के लिए आवाजाही कर पाएंगे।

इससे जहां उनका पैसा बचेगा तो समय की भी बचत होगी। साच पास बहाल करवाने के लिए उन्होंने लोनिवि का आभार जताया है। लोनिवि मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साच पास को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। जब तक मौसम साथ देगा, साच पास को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु रखा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *