[ad_1]

आंधी से हुआ भारी नुकसान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बुधवार रात्रि दो बजे चली तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ है। महानगर समेत जनपद में पेड़ उखड़ कर बिजली के खंभों पर लाइनों पर जा गिरे। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली रोड पर आईटीआई के सामने पेड़ गिरने से जाम लग गया। लोगों के छतों पर रखे टीन, छप्पर आधी में उड़ गए। छत के ऊपर से उड़ी टीन की चपेट में आकर बड़गांव में एक युवक की मौत हो गई।
बिजली की लाइनों पर पेड़ों के गिरने से महानगर समेत जिले भर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। बिजली न आने से महानगर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे सुबह के समय लोगों को बिजली पानी नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
[ad_2]
Source link