[ad_1]

सड़क हादसा
– फोटो : social media
विस्तार
सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र में आज दोपहर हुए एक सड़क हादसे में पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मां और बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर खनन सामग्री से भरे 22 टायर वाले ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी नईम (36) पुत्र सईद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी अर्शा (4) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
[ad_2]
Source link