SAI NCOE Dharamshala: धर्मशाला में फिर तैयार होंगे एथलीट, एथलेटिक्स शुरू करने की मिली मंजूरी

[ad_1]

Athletics Will be started in Sports Authority of India National Centre of Excellence Dharamshala

भारतीय खेल प्राधिकरण का धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।
– फोटो : संवाद

विस्तार


भारतीय खेल प्राधिकरण के धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इसी साल एथलेटिक्स खेल शुरू होगा। भारतीय खेल मंत्रालय ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इसके चलते 30 एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए प्रवेश का रास्ता खुल गया है। 30 सीटों में 20 आवासीय और 10 नॉन आवासीय सीटें होंगी। पिछले साल अक्तूबर में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर सेंटर के एथलेटिक्स के लिए नॉन आवासीय कर दिया गया था। 

अब फिर से धर्मशाला सेंटर में मंत्रालय ने एथलेटिक्स खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा देने को मंजूरी दे दी है। धर्मशाला सेंटर की ओर साई को एथलेटिक्स कोच उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे ही कोच की नियुक्ति हो जाएगी तो 30 सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले धर्मशाला साई सेंटर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। वहीं, यहां पर सिंथेटिक ट्रैक होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल जाती है।

मंत्रालय की ओर से सेंटर में एथलेटिक्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए साई को कोच नियुक्त करने के लिए लिखा गया है। कोच की नियुिक्त के बाद सेंटर में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। सेंटर में 20 आवासीय और 10 नॉन आवासीय सीटें भरी जाएंगी। धर्मशाला सेंटर में कबड्डी और वॉलीबाल की खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रही हैं। – योगेंद्र पुरी, प्रभारी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *