[ad_1]

नकुल सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में न्यू शिवालिक नगर हरिद्वार के नकुल सिंह ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड टॉप किया है। नकुल ने ऑल इंडिया स्तर पर 92वीं रैंक हासिल की है। नकुल के पिता शिवकुमार तेवतिया उत्तराखंड पुलिस में टिहरी के मुनिकी रेती थाने में तैनात हैं। माता अंजू गृहिणी हैं, जबकि निकुल के बड़े भाई भी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में कक्षा नौ के छात्र हैं। नकुल की इस कामयाबी से उनका परिवार और रिश्तेदार बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
पिता ने बताया, नकुल ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड टॉप कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ नकुल खेलकूद में भी अच्छी रुचि रखता है। नकुल ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। फिलहाल वह कक्षा पांच में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
[ad_2]
Source link