Samajwadi Party List: सपा ने दो टिकट बदले, बदायूं से आदित्य यादव, सुल्तानपुर से राम भुआल निषाद को टिकट URL text – Prabhat Khabar

[ad_1]

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से आदित्य यादव अब बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. समाजवादी पार्टी ने यहां से पहले शिवपाल सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा था. लेकिन शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे. वो लगातार बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने की बात कहते थे. उनका कहना था कि बदायूं को युवा नेतृत्व की जरूरत है. वहीं सुल्तानपुर से सपा नेतृत्व ने राम भुआल निषाद को टिकट दिया है. यहां से पहले भीम निषाद को टिकट दिया गया था.

Samajwadi Party List
Samajwadi party list: सपा ने दो टिकट बदले, बदायूं से आदित्य यादव, सुल्तानपुर से राम भुआल निषाद को टिकट 2

सुबह सात प्रत्याशियों की सूची हुई थी जारी
रविवार को ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की घोषणा की थी. इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम बाबू सिंह कुशवाहा का था. उन्हें जौनपुर से टिकट दिया गया है. डुमरियागंज से भीम शंकर कुशल तिवारी मैदान में उतारे गए हैं. इसके अलावा फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरामणि वर्मा, संतकबीर नगर से लक्ष्मीकांत मौर्य उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, मछलीशहर से प्रिया सरोज को टिकट दिया गया है. श्रावस्ती से टिकट पाने वाले राम शिरोमणि वर्मा बसपा से सपा में शामिल हुए हैं. वो पूर्व सांसद रहे हैं.

Also Read: समाजवादी पार्टी ने सात प्रत्याशियों की सूची की जारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *