[ad_1]

समर सिंह की अदालत में पेशी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी सोमवार को सारनाथ थाने की पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस को पूरा भरोसा है कि उसकी ठोस दलीलों के आधार पर आकांक्षा की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी। ॉ
पुलिस के अनुसार, कस्टडी रिमांड मंजूर होने पर आकांक्षा की आत्महत्या की वजह के संबंध में समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था।
क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह
समर को 8 अप्रैल की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। जिला जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कारागार में दाखिल होने के बाद क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह गुमसुम ही रहा। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से उसने कोई बातचीत नहीं की। देर रात तक वह अपने सोने की जगह पर बैठा ही हुआ था।
ये भी पढ़ें: समर सिंह का बड़ा खुलासा, बोला- 25 मार्च की रात आई थी आकांक्षा की आखिरी कॉल, बताया क्या बात हुई
[ad_2]
Source link