Samar Singh: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल, जेल में बंद भोजपुरी गायक है गुमसुम

[ad_1]

Samar Singh police custody remand Decision now tomorrow Bhojpuri singer in jail

समर सिंह की अदालत में पेशी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट का आदेश आ सकता है। सोमवार को सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सौरभी पाठक की अदालत ने समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड आवेदन की प्रति देने के लिए मंगलवार को कोर्ट में तलब किया।

इससे पहले समर सिंह के अधिवक्ताओं अनुज यादव, विकास यादव और आषीश सिंह ने एक आवेदन दिया। इसमें कहा गया कि सारनाथ थाने की समर सिंह की 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

इस पर अदालत ने आरोपी को जिला कारागार से पुलिस कस्टडी रिमांड संबंधी अर्जी की प्रति को देने के लिए मंगलवार को तलब किया। माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होटल प्रकरण में गलती किसकी, क्या सच में हुई बदसलूकी? DCP को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *