[ad_1]

समर्थ पोर्टल से आवेदन
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
समर्थ पोर्टल से आवेदन करने वालों के लिए खोली गई करेक्शन विंडो में छात्रों को एक बार ही गलती सुधारने का मौका मिलेगा। छात्र जब पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं तब ही आवेदन सुधार के बाद सबमिट करें। करेक्शन सबमिट करते समय छात्रों से पूछा जाएगा कि क्या आप पूरी तरह आश्वस्त हैं। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. चमन कुमार में बताया कि आवेदन पत्र में बदलाव एक ही बार स्वीकार किया जाएगा।
प्रवेश पंजीकरण के लिए सीएससी लगाएंगे ब्लॉकवार कैंप
नेटवर्क शेडो एरिया के विद्यार्थियों के लिए निकटवर्ती जनसेवा केद्र के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा प्रदान की गयी है। शासन की ओर से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. को भी निर्देश जारी किये गए है कि वे राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में विद्यार्थियों के प्रवेश पंजीकरण में सहायता के लिए ब्लाकवार शिविर आयोजित करेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए सीएससी को 30 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर पंजीकरण करने के निर्देश हैं।
एमबीपीजी कॉलेज में प्राप्त हुए 4240 आवेदन
एमबीपीजी कॉलेज में समर्थ पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. कामिका चौधरी ने बताया कि अभी तक 4230 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 391 आवेदन अधूरे और 3849 आवेदन पूरे हैं। बीएससी में 1154, बीकॉम में 776 और बीए में 2113 छात्रों ने आवेदन कराया है।
[ad_2]
Source link