[ad_1]

संभल में धमाके की जानकारी देते लोग
– फोटो : संवाद
विस्तार
संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सेवड़ा जसरथ नगला में गंधक और पोटाश पीसते वक्त विस्फोट हो गया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर कामेश उर्फ पुष्पेंद्र झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कामेश के पिता नेमपाल सिंह ने बताया कि बेटा सरस्वती जूनियर हाईस्कूल मढ़ावली में कक्षा आठ का छात्र है।
सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आतिशबाजी करने के लिए गंधक व पोटाश को पीस रहा था। पत्थर की सिल पर गंधक-पोटाश पीसते वक्त अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। सिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए और कामेश बुरी तरह झुलस गया।
आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े तो कामेश की हालत देख घबरा गए। तत्काल मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। कामेश की मां सीमा का रो रोकर बुरा हाल है।
[ad_2]
Source link