[ad_1]

Amar Ujala Samvad
– फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद में ‘देश के सम्मान की बात’ सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने अग्निवीर योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक अग्निवीर योजना अच्छी है। इससे लोगों में अनुशासन आएगा और लोग सेना को जानेंगे। जो निकम्मा होगा उसे ही काम नहीं मिलेगा, बाकी सभी को काम मिल जाएगा।
अग्निवीर से रिटयर होने के बाद बीस-पच्चीस लाख मिल जाएंगे। फिर उसे अनुभव के आधार पर काम मिल जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि सिर्फ 25 प्रतिशत सैनिकों को चार साल के बाद रोकना यह कम सही है। इसे बढ़ाना चाहिए।
अनुच्छेद 370 हटाना ही चाहिए था
लेफ्टिनेंट जनरल निंभोरकर ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना सही फैसला था। इससे आतंकवाद में कमी आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कश्मीर की समस्या हल करनी है तो 370 हटाना ही चाहिए था। उन्होंने कहा कि इसमें समय लग सकता है पर इससे निश्चित रूप से हालात बदलेंगे। अब वहां पत्थरबाजी की घटनाएं सामने नहीं आती हैं।
राजनेताओे के बच्चे भी सेना में आने चाहिए: निंभोरकर
उन्होंने कहा कि कश्मीर में गरीबी नहीं है। वहां के लोग कहते हैं कि हमने आज सिर्फ पनीर खाया है मांस नहीं खाया। ये लोग उतना गरीब नहीं है जितना कि भारत के अन्य हिस्सों के लोग हैं। एक सवाल के जवाब में निंभोरकर ने कहा कि देश के सभी सेवाओं से जुड़े लोगों को कम से कम तीन साल सेना मे काम करना चाहिए। राजनेताओें के बच्चे भी सेना में आने चाहिए।
[ad_2]
Source link