Sanghamitra Maurya: बदायूं में सीएम योगी के कार्यक्रम के मंच पर रोने लगीं सांसद संघमित्रा, बताई ये वजह

[ad_1]

Sanghamitra Maurya crying on the stage of CM Yogi program in Badaun

राज्यमंत्री गुलाब देवी के पास बैठीं सांसद संघमित्रा मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं क्लब मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के मंच पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, सांसद संघमित्रा मौर्य समेत जिले के सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब राज्यमंत्री गुलाब देवी के पास बैठीं सांसद संघमित्रा भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनका वीडियो भी सामने आया है। जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई कि बदायूं से टिकट कटने पर वह भावुक हुई हैं। हालांकि संघमित्रा ने इसकी वजह कुछ और ही बताई है।  

 

मुख्यमंत्री के आने से पहले का है वाक्या 

बदायूं क्लब में मंगलवार को दोपहर प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के मंच पर संघमित्रा मौर्य और तमाम दिग्गज नेता व मंत्रीगण बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री के आने का इंतजार हो रहा था। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के ठीक बगल वाली कुर्सी पर संघमित्रा थीं। आपसी बातचीत में जब गुलाब देवी ने उन्हें राजा दशरथ से जुड़ी कहानी  सुनाई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। मंच के सामने ही मीडिया के कैमरे थे, उनके आंसू कैमरों में कैद हो गए। कुछ ही देर में सियासी हलकों में सवाल खड़े हुए और चर्चाएं चल पड़ीं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *