[ad_1]

सत्ता का संग्राम युवाओं की बात
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ 14 अप्रैल को अलीगढ़ पहुंचा। डीएस डिग्री कॉलेज में युवाओं व छात्रों से ‘युवाओं की बात’ कार्यक्रम में उनके लोकसभा चुनाव में इस बार के मुद्दे जानने का प्रयास किया गया। किस आधार पर कैसे प्रत्याशी को वोट देंगे, इस पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।
सरकार ने उच्च शिक्षा की बेहतरी सोची है। अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी दी। चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। सड़के भी लगातार बन रहीं हैं।-सौरभ चौधरी
युवाओं की समस्या के लिए आयोग होना चाहिए। परीक्षा देकर आते हैं, रद्द हो जाती हैं। हिंदुस्तान में युवा ज्यादा हैं, पर देश में नेता वृद्ध ज्यादा हैं। प्राइमरी स्कूल पर कार्य नहीं हो रहा। प्राइवेट स्कूल बढ़ रहे हैं और सरकारी स्कूल कम हो रहे हैं।-कौशल चौहान
खेलो भारत से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने रोजगार के साथ स्वरोजगार भी दिया है।-बल्देव सिंह चौधरी
रोजगार केंद्र सरकार की ओर से बिल्कुल नहीं दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए वैकेंसी आ रही हैं।-इमरान
शहर में सड़को की समस्या है। सड़कें खोद कर डाल दी गई हैं, उनको सही नहीं किया जाता है।-अंकित वार्ष्णेय
सड़क बनीं, फिर गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोद दिया। जनता का पैसा लग रहा है, पर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है।-लकी बालाजी
हाइवे के साथ शहर का भी विकास हुआ है। अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास लगातार हो रहा है।-आशीष राजा
पेपर लीक यूपी में हीं नहीं अन्य प्रदेश में भी हो रहे हैं। यूपी में जैसे ही पेपर लीक हुए तो तुरंत कार्रवाई हुई।-जय यादव
यूपी में पेपर लीक हुए, तो छात्र संगठन चुप रहे।-गौरव शर्मा
मंहगाई, बेरोजगारी और गरीब तीन प्रमुख मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।-रजनीश कुमार
अपराध हों रहे हैं, वह बाहर निकल कर नहीं आ रहे। नेताओं के दबाव के कारण अपराध बाहर नहीं आ पा रहे।-शुभम सिंह
रोजगार के मामले में सरकार बहुत पिछड़ी हुई है, पर सरकार की सुरक्षा को लेकर तारीफ करना चाहिए।-देश कुमार
बेरोजगारी बहुत बढ़ गई। सभी विभागों में ठेकेदारी से चुने जा रहे हैं। सरकार ने नौकरी से पहले कई बेरियर लगाए हुए हैं।-प्रदीप कुमार
अन्य मौजूद युवाओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कई बातें अच्छी हैं तो कई बातें खराब हैं। अप्रेंटिस की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है। मॉडल स्कूल में एनसीआरटी में पढ़ाई जा रही हैं। जो परीक्षाएं हुई, वे रद्द हुईं हैं। छात्र इससे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
[ad_2]
Source link