[ad_1]
Saudi Arab Bus Accident: सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी शहर असीर में कल यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गयी है जबकि, अन्य 29 लोगों के घायल होने की खबर है. सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि- जितने भी लोग मारे गए हैं उनमें से अधिकतर तीर्थ यात्री थे और ये सभी पवित्र रमजान महीने में उमरा करने के लिए मक्का शहर की ओर जा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो यह हादसा बस के पुल से टकराने की वजह से हुआ है. पुल से टकराने के बाद बस पलट गयी और उसमें आग लग गयी. इस हादसे से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने लगे हैं. इन वीडियोज में आप बस को बुरी तरह से जलते हुए भी देख सकते हैं. जैसा कि बताया जा रहा है यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ था.
[ad_2]
Source link