Sawan 2023: पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर और चेहरे पर मास्क..भक्त पहुंचा बाबा दरबार, प्रयागराज से पैदल पूरी की यात्रा

[ad_1]

Sawan 2023 Oxygen cylinder on back and mask on face Devotee reached Baba vishwanath mandir

पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क लगाकर पहुंचा बाबा दरबार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सावन के पहले शनि प्रदोष व्रत पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का धाम भक्तों से गुलजार हो उठा। जलाभिषेक के लिए मंगला आरती के बाद से अनवरत कतार लगी है। श्री काशी विश्वनाथ का धाम केसरिया मय हो गया। उत्तरवाहिनी के तट से श्री काशी विश्वनाथ के धाम तक बोल बम… का जयकारा गूंज रहा है। सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लंबी कतार लग रही है।

कुछ कांवड़ लेकर तो कुछ अजब- गजब वेश में बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रतिरूप, मुंह पर मास्क और गले में बड़ी सी तख्ती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश। शनिवार को राजातालाब के रहने वाले ओमप्रकाश जब इस अनोखे अंदाज में जब बाबा के दरबार पहुंचा तो हर किसी की नजर उन पर ही टिकी हुई थी।

ये भी पढ़ें: यहां दर्शन पूजन से मिलती है चर्मरोग से मुक्ति, ऋषि सारंग के साथ विराजते हैं भोले, ये है मान्यता

सावन में एक पौधा लगाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ओमप्रकाश 11 जुलाई को प्रयागराज से जल लेकर पैदल ही काशी पहुंचे। ओमप्रकाश ने बताया कि तेरस के दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है और अंधाधुध पेड़ों की कटाई हो रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *