[ad_1]
Sawan 2023 Rudrabhishek: सावन मास शुरू होते ही पूरा माहौल शिव भक्ति में पूर्ण हो जाता है. भगवान शिव को सावन महीना बहुत ही प्रिये है इसलिए इस मास में प्रायः सभी हिन्दू परिवार में भगवान शिव का पूजन किया जाता है. जानें सावन में किये जाने वाले ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में जो थोड़ा कठिन है लेकिन इसके प्रभाव से सभी कष्ट दूर होते हैं. सावन मास में रूद्र पाठ करने का विशेष लाभ है. आशुतोष भगवान सदा शिव की उपासना में रुद्राष्टाध्यायी का विशेष महत्व है .शिव पुराण के अनुसार सनकादि ऋषियों के पूछने पर स्वयं महादेव ने रुद्राष्टाध्यायीके मंत्रों तथा अभिषेक का महत्व बताया है मन ,कर्म तथा वाणी से परम पवित्र तथा सभी प्रकार से अशक्ति से रहित होकर भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए इससे भगवान शिव की कृपा से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है. सावन में रुद्राष्टाध्यायी के द्वारा रुद्राभिषेक करने से मनुष्यों के सभी कष्ट दूर होते हैं. यह पाठ वेद्सम्मित है, परम पवित्र तथा धन, यस और आयु की विद्धि करनेवाला है. जानें रुद्राष्टाध्यायी के पाठ के दौरान अभिषेक में किये जाने वाले द्रव का नाम तथा उसका प्रभाव क्या है…
[ad_2]
Source link