[ad_1]
Sawan 2023: इस वर्ष शिव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है. 4 जुलाई से शुरू होकर यह महीना 31 अगस्त को समाप्त होगा. हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत खास माना जाता है. इस महीने के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाते हैं. सावन का महीना न केवल भगवान शिव को समर्पित है, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन और विवाहित महिलाओं का प्रमुख त्योहार हरियाली तीज भी इसी महीने आता है. इसके अलावा कुंवारी लड़कियों के लिए भी सावन माह के सोमवार बेहद खास माने जाते हैं. अधिक मास के कारण इस बार सावन में कुल 8 सोमवार हैं. कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है. साथ ही सावन के महीने में शिवभक्तों द्वारा कांवर यात्रा निकाली जाती है. ऐसे में सावन में कई धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं. तो आइए देखें सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की सूची…
[ad_2]
Source link