वाराणसी में भीषण ठंड के बीच एक स्कूटी पर सवार परिवार – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सर्दी के सितम को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
स्कूल बंद होने का आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के विद्यालय पर लागू होगा। उक्त आदेश का पालन कड़ाई से कराने के भी निर्देश दिए गए है। इससे पहले कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों को सात जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया।
बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अच्छी धूप रही, लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं दिखा। स्थिति यह रही कि अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को दिन में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से लोग ठिठुरते रहे।
जनवरी महीने की शुरुआत से ही गलन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक पहाड़ों पर बर्फबारी को इसकी मुख्य वजह बता रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि पिछले आठ साल में पांच जनवरी को सबसे कम तापमान रहा। अभी तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सर्दी के सितम को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
स्कूल बंद होने का आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के विद्यालय पर लागू होगा। उक्त आदेश का पालन कड़ाई से कराने के भी निर्देश दिए गए है। इससे पहले कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों को सात जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया।
बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं
शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अच्छी धूप रही, लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं दिखा। स्थिति यह रही कि अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को दिन में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से लोग ठिठुरते रहे।