[ad_1]

Seema Sachin Love Story
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अब यह बात सामने आ रही है कि सचिन और सीमा बुलंदशहर जिले में कोर्ट मैरिज करने वाले थे। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइबर कैफे संचालकों ने सीमा हैदर और सचिन मीणा के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। सचिन के परिजन बुलंदशहर में दोनों की कोर्ट मैरिज कराने की तैयारी में थे, लेकिन वकील ने पाकिस्तानी दस्तावेज होने के कारण कोर्ट मैरिज कराने से इनकार कर दिया था। इस वजह से दोनों कोर्ट मैरिज नहीं कर पाए।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से साइबर कैफे संचालक दो भाई समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रविवार को पकड़े गए कैफे संचालक भाई सचिन के रिश्तेदार के परिचित बताए गए हैं।
फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई भी की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है।
[ad_2]
Source link