[ad_1]

सीएम जयराम ठाकुर व चेतराम ठाकुर।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से पहले मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे जयराम ठाकुर की दूसरी बड़ी सियासी पारी का रास्ता सराज से होकर भी निकलेगा। सरकार रिपीट कर हिमाचल में रिवाज बदलने की चुनौती के साथ सराज से लगातार पांच चुनाव जीतने के बाद वह छठी बार मैदान में हैं। लेकिन, इस बार उनके साथ-साथ सीएम के चेहरे की अग्निपरीक्षा भी है। बड़े मार्जन से जीतकर प्रदेश में जयराम उदाहरण पेश करेंगे या जीत के सिक्सर के साथ धाक जमाने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड होंगे, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। सराज विस क्षेत्र से छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
जयराम ठाकुर की जीत का रथ रोकने के लिए कांग्रेस से वीरभद्र खेमे के अहम योद्धा चेतराम ठाकुर चुनावी रण में हैं। दोनों ठाकुरों की यह तीसरी चुनावी जंग है। 2003 और 2017 में चेतराम मुकाबला हार चुके हैं। आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीआईएम और आजाद चारों प्रत्याशी पहली बार भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा से जयराम ठाकुर, कांग्रेस से चेतराम ठाकुर, आप से गीतानंद, बसपा से इंद्रा देवी, सीपीआईएम से महेंद्र सिंह और आजाद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं। यहां पर कुल वोटर 83,957 हैं। इनमें पुरुष 43,216 और महिलाएं 40,741 हैं। इस बार यहां पर सबसे अधिक मतदान 83.31 प्रतिशत हुआ है।
जातीय समीकरण फीसदी में
राजपूत 35
अनुसूचित जाति 26
ब्राह्मण 20
अन्य 19
कब-कब कौन जीता
वर्ष विजेता पार्टी
1993 मोती राम कांग्रेस
1998 जयराम भाजपा
2003 जयराम भाजपा
2007 जयराम भाजपा
2012 जयराम भाजपा
2017 जयराम भाजपा
चर्चित रहा है सराज
हिमाचल की राजनीति में सराज (पहले चच्योट) विधानसभा क्षेत्र चर्चित है। प्रदेश के गठन के बाद ठाकुर कर्म सिंह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे। वह हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय परिषद (टेरिटोरियल काउंसिल) के प्रथम अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार कैबिनेट में वित्त मंत्री भी रहे। अंतिम बार 1972 में वह विधायक चुने गए। सराज और नाचन के विकास में उनका अहम रोल रहा।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
[ad_2]
Source link