Shahjahanpur: उत्तर रेलवे जीएम ने किया शाहजहांपुर स्टेशन का निरीक्षण, पुस्तकालय प्रभारी को दिया 10 हजार इनाम

[ad_1]

उत्तर रेलवे जीएम आशुतोष गंगल

उत्तर रेलवे जीएम आशुतोष गंगल
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सोमवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म, टिकटघर को देखा। जीएम गंगल ने प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने की अच्छी व्यवस्था करने और स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाने लिए जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जीएम आशुतोष गंगल ने मेन स्टेशन से पीलीभीत रेलखंड को जोड़ने का भी निर्देश दिया। जीएम ने पॉवर केबिन की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाए गए एक स्टेशन-एक उत्पाद के काउंटर को देखा।  वहां पर बांस से बनी वस्तुओं की बिक्री की जानकारी ली। 

जीएम सर्कुलेटिंग एरिया की ओर पहुंचे तथा इधर-उधर नजर दौड़ाई। फिर एक नंबर प्लेटफार्म पर वापस आकर महिला प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर नवनिर्मित हिंदी पुस्तकालय का उद्घाटन किया, साथ ही पुस्तकालय प्रभारी को दस हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए। इसके बाद जीएम स्पेशल ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हो गए। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *