Shahjahanpur: झगड़े के दौरान पति ने फोन पर कहा- मर जा, मायके में पत्नी ने कीटनाशक पीकर दे दी जान

[ad_1]

Wife commits suicide by consuming poison after quarrel with husband in Shahjahanpur

मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में होली पर रात में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गैलतपुर निवासी मनीषा देवी (22) का पति से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। पति ने कहा… जा मर जा। नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि पति शराब पीकर पीटता था। मार डालने की धमकी देता था।

करीब चार साल पहले मनीषा की शादी लखीमपुर खीरी थाना पसगवां के बचगांव निवासी अजय से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही मनीषा मायके आ गई थी। उसका कहना था कि शराब के नशे में पति अजय रोज ही उससे मारपीट करता है। पंचायत होने के बाद भी हल नहीं निकला।

तीन साल से मायके में रह रही थी मनीषा 

मृतका के भाई अजीत सिंह ने बताया कि तीन साल से बहन मायके में रह रही थी। बहनोई अजय तब भी यहां आकर मनीषा से मारपीट करता था। अजीत के अनुसार, 25 मार्च को होली के मौके पर अजय का फोन आने पर मनीषा ने बात की थी। आरोप है कि झगड़ा होने पर अजय ने कहा था कि जा मर जा…इसके बाद मनीषा ने घर में रखे कीटनाशक को पी लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *