Shahjahanpur: शिकार का पीछा कर गांव में घुसा तेंदुआ, आहट होने पर ग्रामीण ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश

[ad_1]

Leopard entered village after chasing dog in Khutar shahjahanpur

तेंदुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत अब भी बरकरार है। गांव सीतापुर में सोमवार सुबह करीब चार बजे कुत्ते का पीछा कर तेंदुआ आबादी तक पहुंच गया। ग्रामीणों के टॉर्च जलाकर शोर करने पर वह खेतों की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी पगचिह्न देखकर लौट गए।

गांव सीतापुर, सहारू, महुआ पिमई, नरौठा हंसराम, नरौठा देवीदास के पास तेंदुआ कई दिन से घूम रहा है। 22 फरवरी को तेंदुए ने गन्ने की छिलाई कर रहे नरौठा देवीदास निवासी दीपक कुमार पर हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी पर डीएफओ प्रखर गुप्ता ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए टीमें गठित की थीं, लेकिन तेंदुए की आवाजाही को रिकार्ड करने के लिए कैमरे लगाने की जरूरत नहीं समझी।

ग्रामीण के घर तक पहुंचा तेंदुआ 

गांव सीतापुर निवासी सरफुद्दीन ने बताया कि सोमवार तड़के वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक किसी के कूदने की आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने दरवाजे के पास जाकर देखा तो उनका कुत्ता दौड़ते हुए घर में घुस आया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *