Shamli: कहानी लेखक के खिलाफ मुंबई में धन उगाही का केस दर्ज, पुलिस ने पक्ष रखने का भेजा नोटिस

[ad_1]

UP: Money extortion case registered against story writer in Mumbai, police sent notice to present side

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शामली करीब 8 साल पहले फिल्म कृष 3 के निर्माता राकेश रोशन के खिलाफ न्यायायल में धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत वाद दायर कराने वाले शामली निवासी कहानी लेखक के खिलाफ मुंबई में धन उगाही का केस दर्ज हुआ है।

मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजकर उसे अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। लेखक ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर फिल्म निर्माता पक्ष से मुंबई जाने पर जान माल की हानि पहुंचाए जाने की आशंका जताई है।

शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मनीष शास्त्री ने रविवार को सीबी गुप्ता कालोनी में एक प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता में बताया कि उसने 120 पेज की विक्टर वन टू कोंकर्स द वार शीर्षक से फिल्म की कहानी लिखी थी। इस कहानी को उसने 2006 में फिल्म राणा एसोसिएशन मुंबई में रजिस्टर्ड कराया था। 2007 में वे मुंबई में एंटरटेनमेंट कंपनी के सीईओ बंटी बहल से मिले थे और अपनी कहानी के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें:

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *