[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कैराना से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस तीनों लापता की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला आलकलां हरिजन मंदिर के पीछे रहने वाले रिहान पुत्र ताहिर, सादिक पुत्र गय्यूर व नाजिम पुत्र मांगा शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। तीनों आपस में दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें: Shamli: कहानी लेखक के खिलाफ मुंबई में धन उगाही का केस दर्ज, पुलिस ने पक्ष रखने के लिए भेजा नोटिस
[ad_2]
Source link