[ad_1]

विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में सड़क पर खड़े फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी (27) नजाकत पुत्र मसलाउद्दीन सोमवार की देर शाम को खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने के लिए निकला था। घर से कुछ दूर जाने पर युवक फोन पर बात कर रहा था।
यह भी पढ़े: Murder In Meerut: गर्भवती की निर्मम हत्या, कोख में पल रहे बच्चे का भी नहीं आया खयाल
[ad_2]
Source link