Shardiya Navratri 2023: ग्रहण काल में मां दुर्गा का आगमन, जानें माता के आगमन और गमन का रोचक तथ्य

[ad_1]

Shardiya Navratri 2023 Date: या देवी सर्वभूतेषुविद्या-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यैनमस्तस्यैनमस्तस्यैनमो नमः॥’ नवरात्र को लेकर शहर भक्तिमय हो चुका है. 15 अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जायेगा. इससे एक दिन पहले शनिवार को महालया अर्थात मां का आवाहन पूजन होगा. महालया को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. दुर्गा मंदिरों में महालया को लेकर तैयारी हो गयी है. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को वैदिक, पौराणिक एवं तांत्रिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा पूजा के लिए यथा विधि कलश स्थापित की जायेगी. इसी कलश पर षष्ठी तक सभी पूजा होती है. महासप्तमी के प्रातः काल से प्रतिमाओं में पत्रिका प्रवेश के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कर विजया दशमी तक पूजा का विधान है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *