Shilpa Shetty in Bihar : सुबह नवादा, दोपहर सीतामढ़ी में; बॉलीवुड अभिनेत्री बोलीं- आईं हूं यूपी-बिहार लूटने

[ad_1]

Shilpa Shetty in Bihar: Bollywood actress reached Nawada and Sitamarhi, reached jewelry shop

शिल्पा शेट्टी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज बिहार दौरे पर हैं। ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे वह नवादा फिर सीतामढ़ी पहुंची। शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिल्पा शेट्टी ने उनका अभिवादन करते हुए किया। इसके बाद “मैं आयी हूं यूपी-बिहार लूटने” इस गीत पर जमकर डांस किया।

मशहूर लिट्टी चोखा और मगही पान बहुत पसंद

एक बड़े ब्रांड के ज्वेलरी शॉप के शुभारंभ परशिल्पा शेट्टी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे आप लोगों ने बीच आने का मौका मिला। पिछले महीने मुझे पटना आने का अवसर मिला था। उस वक्त पटनवासियों से खूब प्यार मिला था। आज नवादा और सीतामढ़ी के लोगों ने बहुत प्यार दिया। मैं बहुत लकी हूं जो आप जैसे लोगों का प्यार मिल रहा है। मुझे बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा और मगही पान खाने वाली हूं। साथ ही यहां से सत्तू भी लेकर जाऊंगी। उन्होंने कहा कि इस बार थोड़े समय के लिए ही आई हूं। लेकिन थोड़े समय में ही मुझे यहां के लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। 

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *