Shimlaर: झंझीड़ी के लिए एक ही बस चलाने से लोग परेशान

[ad_1]

HRTC

HRTC
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

शिमला के खलीनी वार्ड के झंझीड़ी क्षेत्र मेें सरकारी बसों की कमी के चलते लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन विभाग इस रूट पर केवल एक बस चलाता है। जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर यहां बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने बताया कि पहले भी इस क्षेत्र के लिए पहले दो बसें चलती थीं लेकिन अब एक ही चलाई जा रही है। खलीनी वार्ड के नजदीक नेहरा, बिहार और खलोआ आदि तीन चार ग्रामीण क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र की आबादी करीब 10 हजार है। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने और एक टेंपो ट्रैक्स चलाने की मांग की है। इस अवसर जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान, प्रोमिला, रुक्मणि, मीना, शशि, नीमा मीनू ,पूनम, नीरू, मनोरमा और पिंकी मौजूद रही।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *