Shimla: निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी, शिमला का किराया वसूल कर घंडल में उतार दीं सवारियां

[ad_1]

private bus operators,after charging the fare of Shimla, the passengers were dropped in Ghandal

घंडल में बैली ब्रिज(फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घंडल में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही करने वाले लोगों को कुछ निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार रात धर्मशाला से शिमला आ रही निजी बस के यात्रियों को चालक-परिचालक ने घंडल के पास बस से उतार दिया। यात्रियों से किराया शिमला का वसूला गया। बस में सवार 24 यात्रियों को घंडल से एचआरटीसी की शटल बस में दोबारा 40-40 रुपये किराया चुका कर शिमला पहुंचना पड़ा। दाड़लाघाट से बस में सवार हुए अनिल शर्मा ने बताया कि घंडल में पुल टूटा हुआ है इसलिए कंडक्टर से पहले ही पूछ लिया था कि बस शिमला जाएगी या घंडल तक ही जाएगी। कंडक्टर ने बस के शिमला तक जाने की बात कही और शिमला का किराया काटा। घंडल पुल से पहले ड्राइवर ने बस खड़ी कर दी।

पुल के दूसरी तरफ पहुंचे तो कोई निजी बस खड़ी नहीं थी। एचआरटीसी की बस में दोबारा किराया चुका कर घंडल से शिमला पहुंचे। शालाघाट से बस में सवार हुए यात्री अखिलेश गुप्ता ने बताया कि निजी बस के परिचालक ने शिमला तक का किराया वसूल कर कहा था कि सवारियों को शिमला पहुंचाएंगे। घंडल के पास यात्री पुल के दूसरी तरफ पहुंच गए लेकिन कंडक्टर आगे नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई निजी बस नहीं आई तो एचआरटीसी बस में शिमला पहुंचना पड़ा। घंडल पुल बंद होने के कारण लोग पहले ही परेशान हैं उस पर निजी बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी से परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है। यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

निजी बस ऑपरेटर को नोटिस जारी, कार्रवाई होगी : मंजीत

पूरा किराया वसूलने के बावजूद यात्रियों को गंतव्य तक न पहुंचना नियमों का उल्लंघन है। संबंधित बस ऑपरेटर को नोटिस जारी कर शिमला कार्यालय में तलब किया गया है। किसी भी सूरत में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के तहत बस ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई होगी।– मंजीत शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला

-गड़बड़ी करने वाले कंडक्टर के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : पवन सोनी

किस कंडक्टर ने शिमला का किराया वसूल कर घंडल में यात्रियों को उतारा इसकी जांच की जा रही है। मनमानी करने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। न्यू प्रेम की सभी बसों में हमारे नंबर प्रदर्शित हैं, बस सेवा को लेकर कोई भी शिकायत हो तो यात्री तुरंत शिकायत करें।- पवन सोनी, एमडी, न्यू प्रेम बस सर्विस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *