Shimla: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार का पहला फैसला जनता पर पड़ रहा भारी

[ad_1]

rajeev Bindal said- Congress government's first decision is bearing heavily on the public.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार को बने लगभग 14 महीने पूर्ण हो रहे हैं, मगर वर्तमान सरकार की ओर से सत्ता में आने के बाद लिया गया सबसे पहला निर्णय जनता पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने बिना कैबिनेट आनन-फानन में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद किए थे और संस्थानों को बंद करने का सिलसिला महीनों तक जारी रहा। लगभग 14 महीने में 1400 संस्थान वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए गए हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एसडीएम दफ्तर, तहसीलें, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और पटवार सर्कल जहां पर चिकित्सक, स्टाफ, कर्मचारी काम कर रहे थे, उनको बंद कर दिया जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आज 100-100 लोग लाइन में लगे रहते हैं और महीनों तक उनका काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी वजह थी कि संस्थान बंद करने पड़े। उन्होंने कहा कि फ़ाइनैन्स डिपार्ट्मेन्ट और कैबिनेट की अप्रूवल के साथ खोले गए संस्थानों को बंद करके हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दिया है और जनता के साथ अन्याय किया है, हिमाचल की जनता का शोषण किया है इसका आज तक कोई इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे है कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए।

सरकार प्रदेश की माताओं-बहनों से छल कर रही : जयराम

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ का सहारा लिया और सत्ता में आने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। अब सरकार प्रदेश की माताओं-बहनों से छल कर रही है। चुनाव में प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने की गारंटी दी, लेकिन अब सरकार बनने के बाद सिर्फ गोल-मोल बातें की जा रही हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कहती है कि उसने महिलाओं को 1500 देने की गारंटी पूरी कर दी है, लेकिन यह गारंटी पूरी करना नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के साथ छल करना है। राज्य सरकार लाहौल-स्पीति की माताओं-बहनों को 1500 रुपये देने की घोषणा कर कहती है कि गारंटी पूरी हो गई। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश की बाकी माताओं-बहनों का क्या दोष है जो उन्हें यह सम्मान निधि नहीं मिल रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के पहले कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं ने बड़ी-बड़ी बातें कीं। एक से एक झूठी गारंटियां और वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद खामोश हो गए। जैसे कांग्रेस ने चुनाव के पहले कुछ कहा ही न हो। बीजेपी द्वारा बार-बार उनके द्वारा किए गये बड़े-बड़े वादों के बारे में सवाल उठाने और उनकी गारंटियां पूरी करने के लिए सड़क से सदन तक दबाव बनाए तो कांग्रेस प्रदेश के लोगों के साथ छल करना शुरू कर दिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *