[ad_1]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अयोध्या से निमंत्रण की जरूरत नहीं है। वहां हमारे प्रभु राम हैं, हर काम की शुरुआत उनके नाम से ही होती है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद जब भी मौका मिलेगा और जब भगवान राम बुलाएंगे, तब हम जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “अयोध्या से निमंत्रण की ज़रूरत नहीं है। वहां हमारे प्रभु राम हैं, हर काम की शुरुआत उनके नाम से ही होती है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भी मौका मिलेगा और जब भगवान राम बुलाएंगे तब हम जाएंगे।” pic.twitter.com/p1lBP99lYt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
बता दें, अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी हिमाचल प्रदेश के करीब 80 गण्यमान्य लोग भी बनेंगे। इनमें विक्रमादित्य सिंह अकेले राजनेता होंगे। हालांकि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी बुलाए गए हैं, मगर उन्हें रघुनाथ मंदिर के प्रमुख छड़ीबरदार होने के नाते बुलावा दिया है। इसके अलावा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी न्योता दिया है। कांग्रेस सरकार के युवा व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले अकेले राजनेता होंगे।
[ad_2]
Source link