Shimla-Amritsar flight: शिमला से अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट शुरू, सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

[ad_1]

Regular flight starts from Shimla to Amritsar, MP Suresh Kashyap shows green flag

शिमला से अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट शुरू
– फोटो : संवाद

विस्तार


भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि शिमला से अमृतसर के लिए एयरलाइंस डायनेमिक में कुछ सीटों पर तार्किक किराया ले रही है, पर अंतिम सीटें कुछ ज्यादा महंगी हैं। इस विषय पर वे केंद्र को सुझाव प्रेषित करेंगे। लोकसभा सत्र के दौरान भी इन टिकटों के पैसे कैसे कम हो सकेंगे, इसके ऊपर भी चर्चा करेंगे।

सुरेश कश्यप ने यह बात शिमला हवाई अड्डे में कही। उन्होंने कहा कि शिमला से अमृतसर नियमित रूप से चलने वाली फ्लाइट को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह फ्लाइट पिछले दिनों शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। इससे इसमें सुविधा बढ़ेंगी। उल्लेखनीय है कि इस फ्लाइट की 50 फीसदी सीटों पर उपदान है, जिनका प्रति सीट किराया 1999 रुपये है, जबकि बाकी पर यह दोगुना है। यह विमान 43 सीटर है। कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है। इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर निर्देशक एयरपोर्ट शिमला धन पाल, सदस्य कर्ण नंदा, गौरव कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *