Shimla Fire: शिमला में टायर के गोदाम में भीषण आग, 30 फीट ऊंची लपटें उठीं, एक करोड़ का नुकसान

[ad_1]

Fire breaks out at tyre shop in shimla Himachal Pradesh

टायर के गोदाम में भड़की भीषण आग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर सीजन में राजधानी शिमला में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर में एक टायर की दुकान व गोदाम में भीषण आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ है। घटना वीरवार मध्य रात्रि उपनगर ढली में हुई। अग्निकांड के दौरान गोदाम के स्टोर में सो रहा नेपाली मूल का एक युवक घायल हुआ है। उसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। आग से करीब चार हजार नए-पुराने टायरों के अलावा कुछ उपकरण भी जल गए। एक करोड़ की संपत्ति के खाक होने का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। ढली में शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे के किनारे मशोबरा निवासी बाबू राम की टायर की बड़ी दुकान है। दुकान में बने तीन छोटे गोदामों में आधी रात को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए शहर के सभी अग्निशमन केंद्रों से दमकल वाहन बुलाए गए।

दमकल कर्मियों को तीन घंटे से ज्यादा का समय आग पर काबू पाने में लगा और इतनी देर में दुकान में रखा लाखों रुपए का माल खाक हो चुका था। इस भीषण आग को बुझाने में मॉल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज अग्निशमन केंद्रों से चार दमकल वाहन जुटे, तब जाकर कहीं तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 20 से 30 फीट ऊंची उठ रही आग की लपटों ने तब तक दुकान में रखा सारा सामान खाक कर दिया। दमकल वाहन आज सुबह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्टेशन फायर ऑफिसर मॉल रोड मनशा राम ने बताया कि बीती रात 12 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल वाहन रवाना कर दिए गए थे। 

तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ढली के एसएचओ हरि चंद ने बताया कि आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि शहर में तीन हफ्ते के भीतर आग लगने की ये चौथी घटना है। अप्रैल माह के अंतिम हफ्ते में आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन में भीषण आग लगने से डॉक्टरों के पांच कमरे और कैंटीन जल गई थी। इसके बाद ऐतिहासिक रिज मैदान से सटे चहल-पहल वाले लक्कड़ बाजार में बेकरी की दुकान आग से खाक हो गई। बीती शाम लोअर बाजार में रजाई व गद्दों की एक दुकान में आग लगने से हजारों का माल राख हो गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *