Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन से मंदिर ढहा, कई लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

[ad_1]

Himachal Weather Today temple collapsed in a landslide in Shimla of Himachal Pradesh

Himachal Weather
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई लोगों को निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में कई लोग पहुंचे थे। शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। सावन के सोमवार की वजह से सुबह मंदिर में कई लोग पहुंचे थे।

जानकारी मिली है कि शिव मंदिर में मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन, हरीश वकील और पवन शर्मा के परिवार के सात लोग दब गए। इनके अलावा, शंकर नेगी, पंडित राजेश समेत कई लोग शामिल हैं। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *