Shimla News: एसजेवीएन जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से खरीदेगा 600 मेगावाट सौर ऊर्जा

[ad_1]

SJVN will buy 600 MW solar energy from Jammu-Kashmir and Rajasthan

एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि निगम को जम्मू एवं कश्मीर पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेकेपीसीएल) तथा राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (आरयूवीएनएल) से सौर ऊर्जा की खरीद के लिए आशय पत्र प्राप्त हुए हैं। 1000 मेगावाट बीकानेर सौर परियोजना से 2.57 रुपये प्रति यूनिट के टैरिफ पर जेकेपीसीएल 600 मेगावाट और आरयूवीएनएल 500 मेगावाट विद्युत की खरीद करने के लिए इच्छुक हैं। परियोजना से सौर ऊर्जा का आवंटन विद्युत खरीद करार (पीपीए) के अनुरूप होगा। एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) पीपीए पर हस्ताक्षर करेगी। एसजीईएल राजस्थान में 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर परियोजना विकसित कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन जनवरी 2023 को 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर परियोजना की आधारशिला रखी थी। एसजेवीएन ने इस परियोजना के लिए 5491 करोड़ रुपये का भारत का सबसे बड़ा ईपीसी अनुबंध मैसर्स टाटा सोलर पावर सिस्टम्स लिमिटेड को प्रदान किया था। यह परियोजना जून 2024 तक कमीशनिंग के लिए निर्धारित है। इस परियोजना से प्रथम वर्ष में 2455 मिलियन यूनिट और 25 वर्षों की अवधि में संचयी रूप से लगभग 56838 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन होने की संभावना है। इस परियोजना से 27,85,077 टन कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इसके अलावा विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत अग्रणी सीपीएसयू एसजेवीएन ने राज्य में 10 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं/पार्कों के विकासार्थ राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *