[ad_1]

चूड़धार(फाइल)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल नारायण चौहान की अध्यक्षता में चौपाल में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश कीमटा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। चूड़धार में मंदिर निर्माण, मरम्मत कार्य, जलहरी का कार्य, गर्भगृह में लकड़ी की रैलिंग, मंदिर के अंदर और बाहर पॉलिश कार्य, प्रांगण निर्माण, मंदिर संचालन की व्यवस्था, सड़क, बिजली, पानी, सोलर लाइट लगवाने, शांद पर्व आयोजित कराने, रास्ते का निर्माण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
एसडीएम नारायण चौहान ने कहा कि मंदिर में पुजारियों कि सेवा लगाई गई है। गर्भगृह में पुजारी के अलावा लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा। मंदिर परिसर में नए दान पात्र लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष भागमल नंटा, पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक हरिनंद मेहता, सदस्य सचिव तहसीलदार रेखा शर्मा, श्याम ठाकुर सहित अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यों की सूची
एसडीएम चौपाल अध्यक्ष, एसडीएम कुपवी स्पेशल इनवाईटी, तहसीलदार चौपाल मेंबर सेक्रेटरी, डीएफओ, डीएम फॉरेस्ट कार्पोरेशन, डीएसपी चौपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, जल शक्ति व बिजली बोर्ड, खंड विकास अधिकारी चौपाल व कुपवी, तहसीलदार नेरवा व नोहराधार, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर वाइल्ड लाइफ को सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
गैर सरकारी सदस्य
अध्यक्ष पंचायत समिति चौपाल, कुपवी, भागमल नन्टा, सेवानिवृत्त तहसीलदार ओपी मेहता, कृष्ण शर्मा, प्रदीप भंडारी, डॉ. मोहन झरटा, सोहन सिंह, जगदीश जिंटा, रमेश भंडारी, प्रदीप मेहता, प्रताप नेगी, सीताराम जस्टा, चंद्र नेगी, मनोज मेहता, गोपाल भागटा, मोहर सिंह नंबरदार, हरी सिंह पचनाईक, केवल राम दसाईक, जोगिंद्र चौहान, सूरत सिंह समटा, हरी नंद मेहता, केवल धरेवला, सतीश ठाकुर, नारायण सिंह चौहान, बृजराज ठाकुर, बृज मोहन चौहान, पंडित बाबूराम शास्त्री, आचार्य सुरेश शर्मा, बस्ती राम शास्त्री, नरवीर भोटा, मूरत सिंह दीवान, रमेश रनाईक, भगत राम शर्मा, दीपराम शर्मा, सुनील कुमार, श्याम लाल शर्मा और यशपाल तनाईक को गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
[ad_2]
Source link