Shimla News: चौड़ा मैदान में छात्र गुटों में मारपीट, एसएफआई अध्यक्ष सहित सात चोटिल

[ad_1]

Clash between student groups in Chaura Maidan, seven injured including SFI president

छात्र गुटों के बीच मारपीट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कॉलेजों में सोमवार से शुरू हुई नए सत्र की नियमित कक्षाओं के दूसरे दिन ही छात्र गुटों के बीच चौड़ा मैदान में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई। इस हिंसक घटना में छात्र संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई इस हिंसा की घटना में एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे। इसमें एसएफआई के जिला अध्यक्ष कमल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

एसएफआई के जिला सचिव अनिल ठाकुर और सचिव कमल शर्मा ने इस हिंसक घटना के लिए पूरी तरह से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि एबीवीपी के गुंडा तत्वों ने कॉलेज जा रहे एसएफआई के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हथियारों के साथ हमला किया। इसमें जिला अध्यक्ष कमल को स्वयं सिर में चोट आई हैं।

इसके अलावा एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई के सचिव जनेश जस्टा, अध्यक्ष पवन कुमार और राज राणा सहित उनके सात कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इनके सिर, बाजू और नाक में चोटें आई हैं। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। अनिल ने कहा कि एबीवीपी मणिपुर में महिलाओं के साथ और जोधपुर में एबीवीपी से जुड़े लोगों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ की गईं शर्मसार घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने से खफा है। इसलिए एसएफआई कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। यह कायरतापूर्ण हमला इसी का नतीजा है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से इस हिंसा की घटना में शामिल नामजद दस लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

संजौली कॉलेज गेट पर भी हुई मारपीट, दो को आई चोटें

संजौली कॉलेज गेट पर भी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो छात्रों में मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज गेट के पास एक छात्र पर बाहरी युवक ने आकर हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गहरा जख्म हो गया। इसके बाद गेट के बाहर दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दूसरे गुट के एक अन्य छात्र को भी चोटें आई हैैं। इसकी सूचना मिलने पर कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर और शिक्षक डाॅ. रामलाल शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चोटिल हुए छात्रों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गेट के पास हुई इस घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *