Shimla News: नारकंडा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक

[ad_1]

International level ice skating rink will be built in Narkanda

नारकंडा(फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक और नई कवायद शुरू कर दी है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने शनिवार को नारकंडा-दोजा मार्ग पर प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक की भूमि का निरीक्षण किया।

रिंक के लिए भूमि का हस्तांतरण हो चुका है। इसे अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार 60×30 मीटर में बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में रिंक के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को भी यहां विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियां करने को मिलेंगी। इससे स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र मोहन भी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *