Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- सरकार कार्यकर्ताओं के काम प्राथमिकता से करे

[ad_1]

Pratibha Singh said-Govt should give priority to the work of workers

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को राज्य मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक हुई। प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर अनुसूचित जाति के वोट बैंक को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस के दस विधायक अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। देश में चल रही जातीय जनगणना की चर्चा के बीच प्रदेश में कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के काम सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। देश की तानाशाह सरकार को इस बार जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को धरातल पर काम करना होगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है। सरकार की प्राथमिकता है कि अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए कोई कसर ना छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेकों ऐसी जन कल्याणकारी योजनाओं चलाई जा रही है, जिसमें समाज में अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि दिसंबर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रारूप अनुसार शिमला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है।

इसके बारे में मुख्यमंत्री से वार्तालाप कर तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी यशपाल तनाईक, उपाध्यक्ष सैन राम नेगी, बरम दास चौहान, जीत राम, विनोद भाटिया, चमन प्रकाश, उत्तम कश्यप, यशपाल, प्रीति धांटा, शकुंतला कश्यप, शिवानी चौहान, बुद्धि सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान शिमला के कृष्णा नगर वार्ड से 10 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

50 हजार संविधान रक्षक नियुक्त करने का रखा लक्ष्य

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा के कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संविधान रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा।

आपदा राहत कोष के लिए दिए दो लाख रुपये

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने अमित नंदा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके निवास स्थान ओक ओवर में मिलकर आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *