Shimla News: बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया, राजेंद्र राणा ने छोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष पद

[ad_1]

Disqualified Congress MLA Sudhir Sharma removed from the post of aicc secretary, high command took action

कांग्रेस के बागी विधायकों ने मनसा माता मंदिर में टेका माथा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अयोग्य घोषित बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को तुरंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव के पद से हटा दिया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई है। वहीं, राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।  उधर, कांग्रेस के बागी छह विधायकों ने बुधवार को मनसा देवी मंदिर में पूजा की। 

सुधीर शर्मा ने ये कहा

उधर, पद से हटाने के बाद सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था। उन्होंने आगे लिखा- चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कुछ नहीं चाहिए, वो भी शहंशाह। 

राजेंद्र राणा बोले- सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

 सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर हो गया है और उम्मीद है कि न्याय होगा। क्योंकि जिस तरह असांविधान तरीके से उन्हें अयोग्य करार दिया गया, जनता सब जानती है। सरकार की ओर से धड़ाधड़ की जा रही घोषणाओं पर राणा ने कहा कि जब बजट में प्रावधान नहीं, सरकार के पास पैसा नहीं, कोई लोन देने को तैयार नहीं तो यह सब लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। 

#WATCH हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छ: बागी विधायकों ने चंडीगढ़ के मनसा देवी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/h4fU0zu3UO

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *