Shimla News: सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मंडी का रहने वाला था

[ad_1]

Himachal Pradesh Secretariat Employee Commits Suicide in shimla

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी शिमला में एक सरकारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला रेलवे स्टेशन व भलकू संग्रहालय के बीच में रेलवे ट्रैक से नीचे रेलिंग पर एक व्यक्ति फंदा से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

व्यक्ति की पहचान मेहर सिंह के तौर पर हुई है। मेहर सिंह सचिवालय में सुपरिटेंडेंट कॉन्फिडेंशियल ब्रांच में तैनात था जिसकी उम्र 47 वर्ष थी तथा यह शिमला में नाभा सरकारी आवास ब्लॉक एस, टाइप 2 सेट नंबर 154 में परिवार सहित रहता था। मेहर सिंह मूल रूप से सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *