Shimla News: समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कई भवन दरके

[ad_1]

Shimla News: Many houses vacated by Nagar Nigam in shimla summer hill area

समरहिल में हुए भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आए मकान। इन्हें नगर निगम ने खाली करवा दिया है।
– फोटो : संवाद

समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में भूस्खलन के बाद अब इसके साथ लगते एमआई रूम क्षेत्र में भवनों में दरारें आना शुरू हो गई हैं। क्षेत्र में भूस्खलन होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों को भवनों के ढहने का डर सताने लगा है। नगर निगम ने एमआई रूम क्षेत्र में सात भवनों को खाली करवा दिया है, जबकि एक भवन असुरक्षित घोषित कर दिया है।

भवनों के अलावा यहां जमीन और रास्तों में भी दरारें पड़ गई हैं। समरहिल के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एचपीयू टीचर्स कॉलोनी, खेल मैदान और सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के घरों का पूरा पानी एमआई रूम क्षेत्र में आता है। इससे जमीन धंसने का खतरा है। लोगों का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम और बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से यहां जमीन धंस रही है।

एक भवन का पानी दूसरे भवन के ऊपर गिरता है, जिससे पानी इन्हीं पहाड़ों में रिस रहा है जो मकानों की नींव को कमजोर कर रहा है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने वीरवार को मौके का निरीक्षण किया और एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *