Shimla News: सांसदों के निलंबन, केंद्र सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

[ad_1]

Congress protest against the suspension of MPs and central govt

शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सांसदों के निलंबन, केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ शिमला शहरी कांग्रेस और ग्रामीण ने मिलाकर लोअर बाजार में शेरे पंजाब के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, ,शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्र प्रभा नेगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैनब चंदेल ने सांसदों के सवाल उठाने पर निलंबित करने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी आवाज उठाने पर निलंबित करना भारतीय लोकतंत्र में काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि  किसान, बेरोजगारों, युवाओं की आवाज नहीं सुनने वाली केंद्र सरकार अब संसद में चुनकर गए जानता के नुमाइंदों  को भी बोलने का हक नहीं दे रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *