[ad_1]

राशनकार्ड(सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
विस्तार
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत करने और ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राशन वितरण कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्डों में आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है।
ई-केवाईसी से सुनिश्चित होगा कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी आधार में दर्ज डेटा के अनुरूप है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर 31 अगस्त से पहले प्रक्रिया पूरी करवा लें।
निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट, पारदर्शिता पोर्टल https://epds.co.in पर राशन कार्ड में स्वयं अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://epds.co.in पर अपडेट मोबाइल नंबर विकल्प के अधीन अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा।
[ad_2]
Source link