Shimla News: हिमाचल में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष

[ad_1]

ias officers transfer: Home to RD Nazim, additional responsibility of GAD assigned to Brescon

आईएएस अधिकारी(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले विभागों में फेरबदल कर दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए अधिकारियों के विभागों का अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने आठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त और नए कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की। प्रधान सचिव कार्मिक और वन डॉ. अमनदीप गर्ग को नई दिल्ली में सरकार का विनियामक सुधार सलाहकार नियुक्त किया गया है। गर्ग को कार्मिक और वन विभाग के अलावा लोकनिर्माण विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार को कर एवं आबकारी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

आरडी नजीम को गृह, ब्रेसकॉन को सौंपा जीएडी का अतिरिक्त जिम्मा

प्रदेश सरकार ने अस्वस्थता के चलते छुट्टी पर चल रहे सचिव डॉ. अभिषेक जैन के विभागों का अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। प्रधान सचिव आरडी नजीम को गृह और विजिलेंस, सचिव प्रियतु मंडल को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, श्रम एवं रोजगार और आईटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग हरबंस सिंह ब्रेसकॉन को सचिवालय प्रशासन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और संसदीय कार्यों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष

संजय गुप्ता को राज्य बिजली बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सहित चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। बिजली बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर गुप्ता का रैंक मुख्य सचिव के बराबर होगा। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *