[ad_1]
Krishna Janmashtami 2023: मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्ममहोत्सव आज मनाया जा रहा है. गुरुवार की रात घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला…, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… की ध्वनि गूंजने लगी है. घर- घर में कान्हा ने जन्म ले लिया है. घर- घर में जय श्री कृष्ण और राधे-राधे की जय जयकार हो रही है. शंख, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से ब्रज गुंजायमान है. ब्रज के कण-कण में उल्लास है. जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
[ad_2]
Source link