SIA Raid in Jammu: सुंजवां में पूर्व आतंकी मददगार के घर SIA का छापा, मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त

[ad_1]

SIA carried out raid on house of former terrorist associate at Sunjwan in Jammu

फाइल फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जम्मू शहर से सटे सुंजवां क्षेत्र में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यहां एक पूर्व आतंकवादी मददगार के आवास पर रेड की गई है। इस दौरान मौके से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा एसआईए की टीम ने मंगलवार तड़के सुंजवां के पीर बाग इलाके में मोहम्मद इकबाल के घर की तलाशी ली। टीम ने जांच के लिए एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इकबाल पहले आतंकवादी मददगार रह चुका है। वह मूल रूप से रियासी जिले की माहौर तहसील के खोर गांव का रहने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी इस संदेह पर की गई है कि उसके अभी भी आतंकवादियों के साथ संबंध हैं। उधर, जानकारी मिली है कि डूडू बसंतगढ़ में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *