Siddharthnagar News: महिला की गला रेतकर हत्या खेत मिला शव- आशंका में पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

[ad_1]

In Siddharthnagar, a husband murdered his wife by slitting her throat.

खेत में मिले शव के बाद पड़ताल करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के पाला गांव के सिवान में शनिवार को एक महिला का शव मिला। उसके गले पर कटे का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गला रेतकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के पाला गांव निवासी कोमल यादव (26) की रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लटफथ शव मिला था। उसके गले पर कटे की निशान है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है की गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

मामले की छानबीन करने के साथ पति को हिरासत में ले लिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी ने गला रेतकर हत्या किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। महिला की गला रेतकर हत्या की करने की बात सामने आई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *