Sindur Khela: सिंदूर खेलकर बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई; विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

[ad_1]

Women of Bengali society gave farewell to Maa Durga through Sindoor Khela in Gaya; Prayer for world peace

सिंदूर खेला के दौरान बंगाली समाज की महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया शहर के दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में मंगलवार को सिंदूर खेला का आयोजन किया। इसमें बंगाली समाज की महिलाएं पूरी पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आईं। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई। वहीं, नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।

इस मौके पर स्थानीय महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्र के दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है। यही वजह है कि आज हम लोग सिंदूर खेला के जरिए मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हम लोग विदाई कर रहे हैं। एक तरफ जहां मां के जाने का गम है। वहीं, अगले वर्ष मां दुर्गा जल्दी आएं, इसके लिए हमें खुशी भी है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है। पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो। इसी उद्देश्य के साथ हम लोगों ने पूजा अर्चना की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *